बुखार-जुकाम हमलावर मरीजों की लगी रही भीड़

बरेली। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार जैसी बीमारियों का हमला तेज हो गया है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 2400 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें त्वचा संबंधी बीमारी के साथ ही बुखार, खांसी-जुकाम वालों की संख्या अधिक रही। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक पर्चा काउंटर पर भीड़ लगी रही। भीड़ को देखते हुए सोमवार को पर्चा बनाने के लिए पांच काउंटर खोले गए थे। चेस्ट फिजिशियन के कक्ष के बाहर सांस के मरीजों की लाइन लगी रही। वही पैथलाजी मे मरीज जांच कराने पहुंचे तो वहां कई बार नोकझोंक हुई। मरीजों की कतार पैथलाजी के बाहर सड़क तक पहुंच गई। एडीएसआईसी डॉ. अजय मोहन अग्रवाल के निर्देश पर फार्मेसी काउंटर 20 मिनट अतिरिक्त खोला गया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरपाल सिंह ने कहा कि भले ही ठंड का असर कम हो गया है, लेकिन सुबह-शाम हल्की गलन बनी हुई है। ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से परहेज करें।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *