बी0एस0सी0 गृहविज्ञान विभाग में नववर्ष पार्टी का किया गया आयोजन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी/ मीरगंज -आज अनुबिस डिग्री कॉलेज में बी0एस0सी0 गृहविज्ञान विभाग में नवबर्ष पार्टी का आयोजन किया गया , जिसमे कॉलेज के चेयरमैन देवेन्द्र सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की छात्राए ही इस देश का भविष्य है वो इस राष्ट्र को उन्नति के शिखर तक पंहुचा सकती है, कॉलेज के सचिव सत्येन्द्र सिंह द्वारा भी सभी छात्राओं को नव बर्ष की शुभकामनायें दि और कहा की इस देश का भविष्य है बेटिया, देश की आन, बान, शान है बेटिया| कॉलेज के ट्रस्टी जीतेन्द्र सिंह द्वारा भी छात्राओं की प्रस्तुतियों को सराहा गया | उन्होंने कहा की देश की उन्नति इस बात पर निर्भर करती है की वह की महिलाये सुरक्षित है या नहीं,उन्हें उनका अधिकार प्राप्त है या नहीं| महिलाओ का आदर सत्कार करने से देश स्वम् शक्तिशाली और सम्रद्ध बन जायेगा, महिलाओ के प्रति एक सकारात्मक सोच रखने वाला देश और उसके नागरिक ही अपने जीवन में आगे कुछ कर सकते है, उनका सम्मान सबका सम्मान | प्राचार्य डा0 नागेश्वर प्रसाद शुक्ला द्वारा भी छात्राओं के कार्यक्रम को सराहा गया, उन्होंने समाज में महिलाओ के प्रति हो रही बर्बरता को बताया और कहा की ये दुर्गा और काली का रूप है, इनका तिरस्कार नरक में भी जगह नहीं दे पायेगा | कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती प्राची मिश्रा ने सबको महिलाओ की ताक़त से अबगत कराया और कहा की महिलाये जो एक बार ठान लेती है करके दिखाती है, इस अबसर पर शशांक पुरी, डा0 अशोक कुमार, डा0 आशीष बिसारिया ,डा०प्रीति , डा0 अनीता रानी तथा प्रसाशनिक अधिकारी गयाराम एबम समस्त प्रबक्तागणों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाया।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *