बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। अनजान बुखार अब तक गांव मे पांच लोगों की जान ले चुका है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग पूरी सक्रिय नही दिख रहा है। न तो कही फॉगिंग हो रही और नही कोई दवा का छिड़काव। अब तक अगरास गांव मे बुधवार तक 5 मौतें हो चुकी है। अभी भी सैकड़ो लोग बुखार से पीड़ित है जो अपना इलाज करा रहे है। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर बताया कि पांच लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अस्पताल मे भर्ती है। सैकड़ो लोग पीड़ित है। जिलाधिकारी के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाकर लोगों का परीक्षण कर दवा वितरण की। गांव में कैम्प लगाकर 92 लोगो का परीक्षण कर जांच की। गांव के बैजनाथ, राजेश, संजीव, चन्द्रमुखी, संगीता, मनोज गंगवार डेंगू से पीड़ित है। सभी निजी अस्पताल मे इलाज करा रहे है। इसके अलावा गांव मे करीब तीस परिवार मे लोग बुखार से पीड़ित है। डेंगू से पीड़ित सुमन पत्नी रामेन्द्र उम्र 30 बर्ष कुमार राजश्री अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। हवीब पुत्र उम्र 80 साल एक हफ्ते पहले बुखार आया उनकी मंगलवार को मौत हो गई। सीमा पत्नी बबलू उम्र 36 वर्ष को हल्के बुखार के बाद पेट मे दर्द हुआ और अगले ही दिन उसकी मौत हो गई। दोदराज पुत्र डोरी लाल उम्र 65 बर्ष व तारा देवी पत्नी नोनी राम 58 बर्ष की भी बुखार से मौत हो गई है। तारा देवी के परिवार मे चार लोग बुखार से अभी भी पीड़ित है। जिनका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मे डॉ एके त्रिवेदी, डॉ आकांक्षा सिंह, डॉ ऋचा, डॉ प्रियांशी, स्टाफ नर्स शालनी, निधि, बीएचडब्लू लीलाधर रहे। डॉ समीउद्दीन ने बताया कि स्वास्थ्य की छह टीम गठित कर घरों मे जाकर लोगो को ड़ेंगू बुखार से बचाब के लिए गांव मे एंटीलारवा का छिड़काव कराया व साफ सफाई के बारे मे जानकारी दी। इस मौके पर एडीओ पंचायत ग्राम प्रधान कफील अहमद गांव की आशा व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
