बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे स्थित एक हजार वर्ग मीटर मे बने स्मैक तस्कर नन्हे लंगड़ा के बैंक्वेट हॉल पर प्रशासन का बुलडोजर चला। बुलडोजर से तस्कर की संपत्ति को जमीदोज कर दिया गया लेकिन दो दिन से एक ठेकेदार द्वारा ढहाए गए मलबे को हटाने व उसमे से सरिया निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसकी वजह क्या है? ऐसा क्यों हो रहा है?। सवालों के घेरे मे जिम्मेदार अधिकारी है। आपको बता दें कि फतेहगंज पश्चिमी के नामी तस्कर नन्हे लंगड़ा के आशियाना बैंकट हाल को ध्वस्त किया। स्मैक की तस्करी से एकत्रित किए गए धन से बनाई गई करोड़ो रुपए की संपत्ति पर कार्रवाई की गई। लेकिन आठ महीने बाद कई दिनों से मलबा हटाने उसमें से सरिया निकालने का कार्य एक ठेकेदार द्वारा शुरू हो गया है। यह किसकी शह पर किया जा रहा है। यह सवाल सवालों के घेरे मे है। बीडीए को यहां बोर्ड लगाकर चेतावनी लिखनी चाहिए थी कि यहां कार्य शुरू न करे। यदि किया तो उसे ढहा दिया जाएगा। इससे लोगों मे जागरूकता आती। ऐसा अधिकारियों ने एक बार भी नही किया। यही वजह है कि कस्बे मे एक बड़ा ठेकेदार पनप गया है जो मनी पावर के दम पर जिम्मेदार विभाग के कुछ अधिकारियों को अपने साथ मिलाकर रखते है।।
बरेली से कपिल यादव