बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी मे बिना लाइसेंस चल रहे अवैध मेडिकल स्टोर पर गुरुवार को औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर मेडिकल स्टोर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सका। टीम ने 50 हजार रुपये से अधिक कीमत की दवाएं जब्त की हैं। साथ ही पांच संदिग्ध दवाओं का सैंपल लिया गया है जिसे जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। सहायक आयुक्त औषधि संदीप कुमार को सूचना मिली थी कि फतेहगंज पूर्वी में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर का संचालन हो रहा है। उनके निर्देश पर औषधि निरीक्षक राजेश कुमार और अनामिका अंकुर जैन ने टीम के साथ फतेहगंज पूर्वी मे देशदीपक सिंह के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। पढ़ेरा गांव का रहने वाला देशदीपक मेडिकल स्टोर संचालन का लाइसेंस नही दिखा सका। टीम ने वहां जांच की और करीच 50 हजार रुपये की दवाएं बरामद कीं। मौके पर पांच संदिग्ध दवाएं भी मिली जिनका सैंपल लिया गया। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि दवा सैंपल को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने और विवेचना पूरी होने के बाद न्यायालय मे परिवाद दाखिल किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
