बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी छात्रों ने प्रदर्शित किए विज्ञान के मॉडल

बरेली। मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी बुधवार को जीआईसी मे सम्पन्न हुई। शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, उप सचिव अनुपम शर्मा, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश राय, उपप्रधानाचार्य कुसुम लता और जिला विज्ञान समन्वयक देवेंद्र कुमार ने किया। प्रदर्शनी में कृषि, कचरा प्रबंधन, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, जल संरक्षण और गणितीय मॉडलिंग जैसे उपविषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए गए। जूनियर, सीनियर और अध्यापक तीनों संवर्गों में चारों जिलों के प्रतिभागी शामिल रहे। जूनियर वर्ग के 14, सीनियर के सात, छह अध्यापक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जूनियर वर्ग में शीजा खानम, प्रियांशु सिंह, दर्शित कटिहार, साक्षी गुप्ता, उपासना सिंह, वर्तिका चौधरी और अल नूर फातिमा ने नॉन-वर्किंग मॉडल में प्रथम स्थान पाया, जबकि चिराग गंगवार, सलोनी पांडे, शौर्य दुवे, कृष्णा सक्सेना, स्वाति, आयुष्मान श्रीवास्तव और विपिन मौर्य क्रियाकारी मॉडल में प्रथम रहे। सीनियर वर्ग मे लव भारद्वाज, मोहम्मद ओवैस, उमरा खानम, अवनी गुप्ता और अंकिता क्रिस्टोफर प्रथम रहे। अध्यापक वर्ग में डॉ. रजनीश कुमार, कुलदीप कुमार, कल्पवृक्ष रस्तोगी, सुरभि श्रीवास्तव, अनुज कुमार शर्मा और शिवम मिश्रा शीर्ष स्थान पर रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *