बरेली। बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव मे अध्यक्ष पद पर मनोज हरित ने 123 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। मनोज हरित को कुल 929 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ज्याला प्रसाद गंगवार को 806 मत मिले। पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी 345 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सचिव पद के लिए मतों की गिनती मंगलवार रात नहीं हो सकी। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि इस पद केलिए डाले गए वोटों की गिनती बुधवार को की जाएगी। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि मंगलवार सुबह दस बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें रजत मोहन ने 1029 मत पाकर जीत हासिल की। उनके प्रत्तिद्वंद्वी मो. नसीम सैफी को 515 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जयपाल सिंह कश्यप 728 मत पाकर विजयी हुए। उनके मुकाबले अनुपम अग्रवाल को 707 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर हुलासीराम गंगवार ने 565 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि पूर्व उपाध्यक्ष अमित सिंह को 515 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर धर्मवीर सिंह ने 717 मत पाकर 267 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व उपाध्यक्ष ललित कुमार सिंह को 450 मत मिले। संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद पर शांतनु मिश्रा ने 881 मत प्राप्त कर विजय पाई जबकि रीना सिंह को 443 मत मिले। संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पदपर सौरभ अगिनहोत्री 729 मतों के साथ विजयी रहे। वही प्रेरणा मौर्य को 709 मत मिले। संयुक्त सचिव (प्रशासन) पद पर रोहित यादव ने 568 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी मो. आमिर खान को 334 मत मिले।।
बरेली से कपिल यादव
