बाड़मेर सांसद का मौजूदा कार्यकाल रेलगाड़ियों के लिए रहा सूना सूना

*सोएं हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में नई जान फूंकने की अदद कोशिश : नारायण पंचारिया

बाड़मेर/राजस्थान- भारतीय जनता पार्टी बाड़मेर की जिला कार्यसमिति की बैठक जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई। जिला प्रवक्ता एवं जिला मीडिया प्रमुख ललित बोथरा ने बताया कि उक्त बैठक को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रानीवाड़ा विधायक नारायण सिंह देवल तथा बाड़मेर संगठन प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आदु राम मेघवाल ने की जिला महामंत्री स्वरूप सिंह खारा ने वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत की जिला महामंत्री बालाराम मूढ बायतु ने अतिथियों का धन्यवाद दिया जिला महामंत्री वकील संपत राज बोथरा ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़ा जिसका अनुमोदन पूर्व प्रदेश मंत्री स्वरूप सिंह राठौड़ तथा वकील देवीलाल कुमावत निम्बला ने किया।

जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए देवल ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान आमजन से जुड़ाव, ज़रूरतमंद की सहायता, सेवा के साथ केंद्र के दिशा निर्देश के अनुसार कोरोना उपचार व बचाव के हेतु आमजन को जागरूक करना व सहायता करने के उद्देश्य को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को तैयार रहने तथा कार्य करने के लिए साधुवाद दिया”सेवा ही संगठन” अभियान को मूर्त रूप में कार्य करने की कार्यकर्ताओं को नसीहत दी।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया ने कहा कि “मेरा बूथ टीकाकरण युक्त” के तहत इसे जन जागरण बनाकर घर घर जाकर टीकाकरण करवाना है, साथ ही आमजन को राहत कार्यक्रम भी आयोजित करने हैं। जिसमें त्योंहार और लॉकडाउन के समय सामाजिक व्यवहार की आवश्यकता पर लोगों को जागरूक करना, मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करना और भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि चुनाव हमारे लिए साधन है साध्य नहीं जनसंख्या नियंत्रण के लिए लोगों की जागरूकता पर जोर दिया उन्होंने कहा कि बीजेपी हमेशा काम के दम पर चुनाव लड़ती है। पंचारिया ने कहा कि हमें बूथो का सक्रिय रूप से गठन करना है उन्होंने अपने पूरे भाषण में संगठनात्मक चर्चा की उन्होंने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा उसका कार्यकर्ता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आदु राम मेघवाल ने कहा कि कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता हैं। प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर जब भी कोई आपदा आई हैं, हमारे कार्यकर्ताओ ने तन मन व धन से सहयोग किया हैं। और आगे भी संगठन के आदेश की निष्ठापूर्वक पालना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सेवाभाव भाजपा के खून में हैं मेघवाल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए दल से बड़ा देश है उन्होंने कहा कि रोजगार एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना केंद्र सरकार की प्राथमिकता रही है प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है, अपराधियों में भय नहीं है ‌‌।

बोथरा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधायक नारायण सिंह देवल पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, भाजपा जिला अध्यक्ष आदु राम मेघवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप पालीवाल तथा स्वरूप सिंह राठौड़, जिला महामंत्री वकील संपत राज बोथरा, बाला राम मूंढ तथा स्वरूप सिंह खारा प्रधान मुकेश तथा अशरफ अली तेली, पृथ्वी चंडक, वकील सुरेश मोदी अंबालाल अलबेला , गंगा विशन अग्रवाल , वकील देवीलाल कुमावत, रमेश शर्मा, रमेश सिंह इंदा, मूल सिंह जुड़िया, स्वरूप सिंह लगेरा, सिगरथी देवी, संगीता चारण गूंगा,इंदु शर्मा ,अनीता चौहान जिला पदाधिकारी जिला कार्यसमिति सदस्य सभी मोर्चा के अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

– राजस्थान से राजू चारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *