राजस्थान/बाड़मेर- जोधपुर रेंज द्वारा जारी सूची के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन में कार्यरत सहायक उप निरिक्षक के पद पर कार्यरत जूझार सिंह का उप निरिक्षक पुलिस के पद पर पद्धोन्त होने पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा स्टार लगाकर खुशी मनाई गई।
बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने कहा कि पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशों के मुताबिक विभागीय कर्मचारियों को सहायक उप निरीक्षक पुलिस से उप निरीक्षक पुलिस के पद पर पदोन्नति आम तौर पर वरिष्ठता, सेवा रिकॉर्ड और विभागीय परीक्षाओं और चयन बोर्ड के माध्यम से की जाती है। इस प्रक्रिया के लिए आमतौर पर 5 से 7 साल की नियमित सेवा और परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक होता है।
इस दौरान रमेश कुमार शर्मा वृताधिकारी बाड़मेर, अरविंद जागिडं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस सी एस टी सैल,सहायक उप निरिक्षक पुलिस नरेंद्र सिंह, सहायक उप निरिक्षक पुलिस हड़वन्ता राम, फोर्स ब्रांच इन्चार्ज दलपत दान चारण,नरेंद्र भार्गव, सतपाल सिंह और अन्य कईं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
– राजस्थान से राजूचारण
