बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाइवे के गांव बल्लिया के पास बाइक पर अपने पति के साथ बैठी महिला के कुंडल खींचकर बाइक सवार फरार हो गया। महिला की सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने फरार बाइक सवार की काफी तलाश किया मगर वह पुलिस के हत्थे नही चढ़ा। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिला रामपुर के गांव पनपुरा निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी रानी के साथ बाइक के स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव औंध मे एक रिश्तेदार के घर वर्षी के कार्यक्रम आ रहे थे। शाम करीब चार बजे हाइवे के गांव बल्लिया के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार युवक ने उनकी पत्नी के कान से कुंडल खींच लिया।मुकेश कुछ समझ पाते इससे पहले कुंडल स्नैचर फरार हो गया। फोन पर मुकेश की सूचना पर यूपी 112 पुलिस भी पहुंच गई। महिला के द्वारा घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश की लेकिन वह फरार हो गया। महिला के मुताबिक स्नैचर काली पल्सर बाइक से था। हैलमेट लगाया हुआ था। काली बनियांन पहने हुए था। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल करने के बाद स्नैचर की तलाश कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव
