बाइक रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक

बरेली। बिजली बिल राहत योजना के तहत बरेली जोन प्रथम में मंगलवार शाम को रामपुर गार्डन से बाइक से उपभोक्ता जागरूकता रैली निकाली गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहर से लेकर देहात तक में रैली निकालकर लोगों को योजना की जानकारी दी। विद्युत नगरीय वितरण मंडल शहरी क्षेत्र के हरुनगला, जगतपुर, किला और कुतुबखाना सबस्टेशन के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज और आंवला क्षेत्र में बाइक रैली निकाली। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश, अधीक्षण अभियंता शहरी धर्मेन्द्र सिंह ग्रामीण अधीक्षण अभियंता ज्ञानेन्द्र सिंह ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके बकाया बिलों एवं विदयुत चोरी के प्रकरणों में दी जा रही छूट को लेकर जागरूक करना है। बाइक रैली में अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे। वही बरेली जोन प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि योजना के तहत अब तक 67 हजार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। जिसमें उपभोक्ताओं का 55 करोड़ रुपये का ब्याज और 16 करोड़ रुपये के मूलधन समेत कुल 71 करोड़ रुपये की छूट दी गई है। वहीं अब तक कुल 83 करोड़ रुपये का बकाया बिजली बिल जमा हुआ है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *