बांग्लादेश मे रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे सरकार- प्रवीण तोगड़िया

आंवला, बरेली। जनपद के आंवला नगर के महाराणा प्रताप चौराहा के समीप स्वर्ण पैलेस मे जनसभा मे तोगड़िया ने कहा कि राममंदिर की भांति जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने के लिए जन-जन तक आंदोलन चलाएंगे, तभी देश की तमाम समस्याओं का निराकरण संभव हो सकेगा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया का कहना है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए हमारे देश की सरकार को प्रभावी कदम उठाना चाहिए। उन्होंने उन्होंने सुरक्षित, रोग मुक्त, समृद्ध हिन्दू के संकल्प को भी दोहराया। साथ ही कहा कि सभी हिन्दू अपने संस्कारों और परंपराओं का पालन करें। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि पांच लाख गांवों तक हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय महिला परिषद की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजलि सैनी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद प्रांत महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि धर्म से बड़ी कोई जाति नही है, धर्म की पुनस्र्थापना करनी है तो हमें संगठित होना पड़ेगा। संचालन डॉ. विजय वर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी, शोखी अग्रवाल, रामगोपाल गुप्ता, गौरव शंखधार, अनिल सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष अनुपम शंखधार, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष पवन हिंदू, हिमांशु सौलकी, विमल गुप्ता, जूही वर्मा, शिव चौधरी, प्रांत संगठन मंत्री हरेंद्र, नितिन पांडेय, अमित शर्मा, विजय गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *