बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टी मे हाईवे किनारे गुरुवार को बहगुल नदी के कुंडे में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने नदी से शव निकाल कर कब्जे मे ले लिया। मृतक ने नीले रंग की पैंट, सफेद शर्ट और ग्रे कलर की बनियान, जूते-पहने है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि शव दो दिन पुराना लगा रहा है। पुलिस के तमाम प्रयासो के बाद भी मृतक की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर मोर्चरी में भेज दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
