बरेली। जनपद मे पुलिस ने आंवला के सपा सांसद नीरज मौर्य और भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम समेत कई नेताओं को नजरबंद कर दिया। सांसद नीरज मौर्य को सर्किट हाउस से पुलिस बाहर ले गई है। उधर भोजीपुरा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम व उनके पिता पूर्व विधायक इस्लाम साबिर को सीबीगंज स्थित फार्म हाउस मे हाउस अरेस्ट किया गया है। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव, पार्टी के नेता वीरपाल यादव और हरिचरन कश्यप को उनके आवास मे नजरबंद किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप के आवास पर 14 पदाधिकारी को नजरबंद किया गया है। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नेहा यादव को जब उनके घर पर हाउस अरेस्ट किया गया तो उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान एक सिपाही ने नेहा के हाथ मे लिया पोस्टर फाड़ दिया। इस पर घर के बाहर कुछ देर तक नोकझोंक हुई। नेहा ने कहा कि भाजपा सरकार मे कानून व्यवस्था ध्वस्त है। भाजपा मे खौफ दिखता है कि आम नागरिक उनके पक्ष में खड़ा नही है। बवाल के बाद बेगुनाहों के घरों पर बुलडोजर चल रहा है। वर्ग विशेष के लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वह सही नही। नेहा ने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं को हाउस अरेस्ट करना सही नही। हम इससे घबराने वाले नही है। न्याय के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। सपा के महानगर अध्यक्ष शमीम खा सुल्तानी को रामपुर रोड स्थित निवास पर हाउस अरेस्ट किया। पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश यादव को उनके निवास पर नजर बंद किया। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने प्रतिनिधि मंडल को रोककर हाउस अरेस्ट किया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, संजीव यादव, मयंक शुक्ला, पीयूष वर्मा, नरेंद्र गौतम, शिवकुमार, अशोक यादव, संजय शास्त्री, मनोहर पटेल, राजेश अग्रवाल, महासचिव पं. दीपक शर्मा, राजेश मौर्या, शेर सिंह गंगवार, गोविंद सैनी, सिंपल कन्नौजिया, हसीब खान, हरिओम प्रजापति, पार्षद मो. आरिफ कुरैशी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद इकबाल बिल्डर आदि लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव