बरेली मे पीठासीन अधिकारी पर धांधली का आरोप, फर्जी वोटिंग पर हंगामा, मची अफरा-तफरी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जनपद बरेली में शहर से लेकर देहात तक कई बूथों पर फर्जी वोटिंग पर हंगामा होता रहा। पुलिस ने मामले को शांत कराया। बरेली के केडीईएम इंटर कॉलेज मे भाजपा उम्मीदवार ने सपा उम्मीदवार पर फर्जी वोटिंग करने का आरोप लगाया है। इस दौरान काफी देर तक हंगामे का माहौल रहा। मौके पर पहंची सीओ श्वेता यादव ने लोगों को शांत कराया। इस बीच काफी देर अफरा-तफरी मची रही। वही नवाबगंज मे मतदाताओं ने तहसील मे बने बूथ पर पीठासीन अधिकारी पर वोट डालने का आरोप लगाया है। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी के पति ने हंगामा किया है। एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया है। वही बीजेपी प्रत्याशी के पति डीएम, एसएसपी से मिले है। वही फतेहगंज पश्चिमी के नवाबगंज में मतदाताओं ने तहसील में बने बूथ पर पीठासीन अधिकारी पर वोट डालने का आरोप लगाया है। इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी के पति ने हंगामा किया है। एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया है। वही बीजेपी प्रत्याशी के पति आशीष अग्रवाल ने बूथ संख्या सात व बूथ संख्या दो पर पीठासीन अधिकारी द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष मे मतदान कराने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष मतदान कराने की मांग की। वही शहर के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज मे एक वोटर को फर्जी बताने पर हंगामा हो गया। पड़ोस के बूथ के एजेंट ने मतदाता को फर्जी बताया। दूसरे बूथ पर जाकर एजेंट ने मतदाता को चैलेंज कर दिया। इस पर बूथ के दूसरे एजेंट ने ऐतराज कर दिया। बारादरी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फोर्स ने मौके पर पहुंचकर दोनों बूथ के एजेंटों को अपने अपने कैंपस में रहने की हिदायत देकर मामला शांत कराया। मतदाता सही पाया गया और उसने मतदान भी किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *