बरेली मे पांच साल मे पहली बार तापमान 43 डिग्री के पार, ज्यादा देर धूप मे न रहे

बरेली। जनपद मे प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल है। पांच साल मे तापमान पहली बार 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। वही मौसम विभाग ने अभी राहत के कोई आसार नही जताए हैं। जारी बुलेटिन के अनुसार सप्ताह भर आसमान साफ रहेगा। तेज धूप और गर्म हवा चलेगी। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है। सोमवार की सुबह आठ बजे ही गर्मी दोपहर का अहसास कराने लगी थी। दोपहर मे भीषण गर्मी के चलते लोग पसीने से तरबतर होते रहे। अधिकतम पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी 28 फीसदी दर्ज हुई। मंगलवार को भी यही हाल है। सुबह से ही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक 30 मई 2019 को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज हुआ था। वर्तमान में नौतपा से धूप की किरणें सीधी पड़ रही हैं। आसमान साफ होने से तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। वही तेज धूप में गर्म हवा के थपेड़े शरीर को झुलसा रहे है। मौसम विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी मे दोपहर 12 बजे से शाम चार बजने तक बेहद जरूरी कार्य होने पर ही धूप मे निकलने का सुझाव दिया है। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीने, खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूज का सेवन करने के लिए भी कहा है। वाहन चलाते समय गति नियंत्रित रखने और हेलमेट का प्रयोग करने का सुझाव दिया है। तबियत बिगड़ने पर डॉक्टर को दिखाएं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *