बरेली। अग्निपथ योजना के विरोध करने के लिए विपक्षी नौजवानों और किसानो को भड़काने का काम कर रहा है। किसान और नौजवान उनके बहकाबे आकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने से बचे। नैनीताल जाते वक्त कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सर्किट हाउस मे पत्रकारों से ये बातें कही। राज्यमंत्री औलख ने कहा कि किसानों को नकली बीज और खाद बेचने वालों के खिलाफ थाने मे लेकर जाकर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की सूचना जिले मे अफसरों को दे। खरीफ सत्र की शुरुआत होने के साथ ही धान एवं अन्य फसलों की बोवाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने कृषि विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि खाद और बीज की किसानों को कमी न होने पाए। औलख ने कहा कि कुछ पात्र किसानों के आवेदन में मामूली खामियां होने की वजह से किसान सम्मान निधि नहीं मिल पा रही थी। जिसे सही कराने के लिए अभियान चलाकर उन्हें सम्मान निधि दिलाई जाएगी। इससे पहले उन्होंने संयुक्त कृषि निदेशक राजेश कुमार दुबे, उप निदेशक कृषि रक्षा विश्वनाथ, भूमि संरक्षण अधिकारी विनोद यादव और जिला कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश के साथ विभागीय कार्यों की समीक्षा की। सर्किट हाउस पहुंचने डा. विनोद पागरानी, मनजीत सिंह बिट्टू समेत कई लोगों ने उनका स्वागत किया। किसानों को बिजली कटौती की वजह से सिंचाई मे होने वाली परेशानी के सवाल पर राज्यमंत्री औलख ने कहा कि किसानों को बिजली आपूर्ति की दिक्कत न हो। इसके लिए प्रदेश सरकार ने महंगी बिजली खरीदकर आपूर्ति कराई। बोले प्रदेश मे सोलर पंप से किसानों की इस समस्या का निदान हो सकेगा। अब तीन से 10 हार्स पावर के सोलर पंप किसानों को 60 प्रतिशन अनुदान पर दिये जा रहे है। इसमें दो जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे के बाद से रजिस्ट्रेशन पूरे दिन कर सकते है।।
बरेली से कपिल यादव
