बरेली कॉलेज मे हो रही अभद्रता को लेकर एबीवीपी छात्रों ने किया प्रदर्शन

बरेली। बुधवार को बरेली कॉलेज मे हो रही अभद्रता के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कॉलेज मे प्रदर्शन किया और प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर को इससे अवगत कराया। इस दौरान प्राचार्य ने उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री अमित भारद्वाज ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ छात्रों ने एडमिशन कराने को लेकर हंगामा किया था। इसके साथ ही कुछ असामाजिक तत्व कॉलेज मे गुड़ागर्दी करते हैं। इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बुधवार को भारी संख्या मे परिषद के नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद प्राचार्य डॉ. ओपी रॉय व चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे से मिले। इस बारे में प्राचार्य डॉ. ओपी रॉय ने कहा कि वह अभी अवकाश पर थे। इस तरह की गतिविधियों को कॉलेज मे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर संगठन मंत्री अवनी यादव, महानगर मंत्री अमन तोमर, अंश बाजपेयी, अमन तोमर, शहनवाज, राम हर्षित, सचिन आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *