बरेली कॉलेज परिसर मे बेल्ट के सहारे लटका मिला युवक का शव

बरेली। बरेली कॉलेज मे नए परीक्षा भवन के पास सोमवार की सुबह युवक का शव बेल्ट के सहारे फंदे पर लटका मिला। प्राचार्य प्रोफेसर ओपी राय की सूचना पर पहुंची बारादरी पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृत की पहचान बारादरी थाना क्षेत्र के फाल्तूनगंज हाता कालीबाड़ी निवासी बिहारी राजपूत के रूप मे हुई। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। बरेली कॉलेज मे नए परीक्षा भवन के पास मिट्टी हटाने का काम चल रहा है। सोमवार सुबह श्रमिक जब काम पर पहुंचे तो देखा कि दीवार के पास शव लटक रहा है। इससे हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने बताया कि उनको चीफ प्रोक्टर डॉ. आलोक खरे ने मोबाइल कॉल के जरिये सूचना दी। इसके बाद पुलिस को बताया गया। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। जांच की जा रही है। परिवार वालों ने अभी कोई आरोप नही लगाया है। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि उसके चाचा अविवाहित और शराब पीने के आदी थी। रविवार को भी उन्होंने शराब पी थी। देर शाम वह घर से निकल गए और बाद मे नही लौटे। अक्सर वह घर से निकल जाया करते थे। इस कारण किसी ने ज्यादा गंभीरता से नही लिया। सोमवार की सुबह बरेली कॉलेज परिसर मे शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली। अजय ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक के भाई पंकज ने बताया कि उनके माता-पिता नही है। परिवार मे चार भाई और दो बहनें हैं। बिहारी अविवाहित था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *