भमोरा, बरेली। जनपद के थाना भमोरा क्षेत्र मे रविवार रात लूट की योजना बना रहे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग मे दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। उनकी गोली एक दरोगा के हाथ को छूते हुए निकल गई। पुलिस ने घायल दोनों आरोपियों और दरोगा को भमोरा के सरकारी अस्पताल भेजा। जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। बदमाशों पास से तमंचा, दो खोखा और एक कारतूस के अलावा इज्जतनगर क्षेत्र मे ट्रक चालक से लूटे दो मोबाइल बरामद हुए। भमोरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सनी चौधरी ने बताया कि वह रविवार रात बरेली बदायूं रोड पर गश्त कर रहे थे। रात करीब दो बजे मुखबिर ने बताया कि रम्पुरा रेलवे अंडरपास के समीप से खेंतो की ओर झाडियों की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो बदमाश लूट की योजना बना रहे है। सूचना पर उप निरीक्षक हीरेंद्र चौधरी, श्याम सिंह, शैलेंद्र तोमर, सिपाही मनोज कुमार, मोबीन, प्रदीप कश्यप, उन्नत पवार के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। एक गोली उप निरीक्षक मनोज कुमार के हाथ को छूकर निकल गई। उप निरीक्षक गोली लगने के बाद गिर पड़े। यह देख पुलिस टीम ने जवाब मे कई राउंड फायरिंग की। जिसमें दोनों बदमाशों को पैरों में गोलियां लगी। दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ मे एक ने अपना नाम सुदामा उर्फ केशव दिवाकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी धुनैरा, थाना नवाबगंज, हाल निवास करमपुर चौधरी, थाना इज्जतनगर, बरेली और जफर उर्फ जफरुद्दीन पुत्र कासिम निवासी बैकुंठापुर, थाना भोजीपुरा ने बताया। पूछताछ मे सुदामा उर्फ केशव दिवाकर ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ इज्जतनगर थाना क्षेत्र के विलयधाम के समीप एक ट्रक चालक के दो मोबाइल लूट लिए थे। उस पर इज्जतनगर थाने मे मोबाइल लूट का केस दर्ज किया गया था। केशव पर नवाबगंज, इज्जतनगर थानों मे बाइक चोरी के भी मुकदमे दर्ज हैं। वह तीन बार जेल जा चुका है। जफर उर्फ जफरुद्दीन ने बताया कि पूर्व में एक गाड़ी लूटकर भाग रहा था तो उसे सीतापुर पुलिस ने गोली मारकर घायल किया था। वह तीन क्विंटल डोडा के साथ गाजियाबाद मे पकड़ा गया था। मुठभेड़ के बाद दबोचे गए दोनों बदमाशों ने भमोरा क्षेत्र से तीन बाइकें चोरी करने की बात भी कबूल की। पूछताछ के बाद पुलिस घायल उप निरीक्षक व बदमाशों को भमोरा के सरकारी अस्पताल ले गई जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।।
बरेली से कपिल यादव
