बच्चों को लाभप्रद और व्यावहारिक शिक्षा पर शिक्षकों की गोष्ठी

आंवला, बरेली। बुधवार को न्याय पंचायत रेवती की बैठक तिगरा खानपुर के स्कूल मे आयोजित की गई। इसमे शिक्षा नीति में सुधार और बच्चों की उपस्थिति के साथ व्यावहारिक और लाभप्रद शिक्षा देने पर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज राम ने निर्देश दिए कि सभी स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाई जाए। वह बच्चों को नए नए कार्य करने को प्रेरित करें। हमें बच्चों को व्यावहारिक और लाभप्रद शिक्षा देना है। हमें विभागीय कार्यों के साथ शैक्षिक स्तर में सुधार लाना है। एआरपी सूर्यकांत, नोडल शिक्षक सर्वेश कुमार, यूटा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान पुष्पेन्द्र कुमार, विशाल प्रकाश, अभिमन्यु गुप्ता, विश्वेश्वर नाथ, अंबरीश मिश्रा, कुलदीप आर्य, प्रदीप कुमार, संतोष वर्मा, प्रदीप वर्मा, अंकित कुमार, मोहित सिंह, राजुल कुमार, इसहाक बाबू, सरिता, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *