फैक्ट्री मे मशीन से कटकर मजदूर की मौत, फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

फरीदपुर, बरेली। अशोका फोम फैक्टरी मे काम कर रहा श्रमिक मशीन से कटकर घायल हो गया। उसके दोनों पैर और हाथ कट गए जबकि सिर मे गंभीर चोट आई। अस्पताल मे इलाज के दौरान श्रमिक ने दम तोड़ दिया। श्रमिक के परिवार वालों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मजदूरों के सुरक्षा के पूरे इंतजाम न होने के साथ लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने श्रमिक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। फरीदपुर के चौडेरा गांव के जितेंद्र (35) मेंधीनगला गांव के सामने स्थित अशोका फोम फैक्ट्री में काम करते थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को जितेंद्र दिन की शिफ्ट मे काम करने गए थे। वह मशीन के अंदर घुसकर ब्लेड लगा रहे थे। इसी दौरान किसी ने मशीन का स्टार्टर ऑन कर दिया। इसके बाद मशीन चलने लगी। जितेंद्र के दोनों पैर और हाथ कट गए और सिर मे गंभीर चोट आई। जितेंद्र की चीखें सुनकर लोगों ने मशीन बंद की। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को बरेली के निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। गुरुवार रात जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जितेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद जितेंद्र के परिवार वालों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर लापरवाही व मजदूरों के सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम न किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। गुरुवार को उसके भाई को पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया जहां से उसके भाई का पीएम के बाद शव को सुपुर्द कर दिया गया। गुरुवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक जितेंद्र सिंह के दो बेटियां और एक बेटा है जिसमे बड़ी बेटी 10 साल छोटी और सबसे छोटा बेटा 6 साल का है पिता वहोरन सिंह (80) पत्नी निशा का रो रो कर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *