फिलिपींस की झे मेरी बरेली के सचिन की बनेगी दुल्हनिया

बरेली। बरेली के सचिन और फिलिपींस की झे मेरी की विदेशी क्रूज पर दोनों की मुलाकात हुई। दोस्ती से शुरू हुआ सफर अब एक रिश्ते मे तब्दील होने जा रहा है। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी के लिए एसडीएम कोर्ट मे एप्लीकेशन लगाई है। एमिल्ट्स कॉलोनी मे रहने वाले सचिन ने बेंगलुरु से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने एक विदेशी क्रूज पर नौकरी शुरू की। यह क्रूज अमेरिका से यूरोप की यात्रा पर रहता है। इसी क्रूज पर उनकी मुलाकात अप्रैल 2023 मे फिलिपींस की रहने वाली झे मेरी सालाजार लोजनो से हुई। झे मेरी क्रूज पर एडमिनिस्ट्रेटर है। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार मे बदल गया। पिछले वर्ष दोनों ने शादी का फैसला किया। दोनो परिवारों ने भी इसे लेकर अपनी रजामंदी दे दी। पिछले वर्ष झे मेरी बरेली आई थी। उस दौरान सचिन के परिवार के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग भी हो गई। अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। इसके लिए अधिवक्ता निशीथ मिश्रा के माध्यम से एसडीएम सदर कोर्ट मे स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत आवेदन किया गया है। एसडीएम ने झे मेरी के सत्यापन को एंबेसी को पत्र भेजा है। सचिन के पासपोर्ट का मुंबई से सत्यापन कराया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *