बरेली। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने व फसल बीमा के प्रति कृषकों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान के अन्तर्गत बरेली के लिए चयनित संस्था इफको टोक्यो का यह वाहन 1 जुलाई से 10 जुलाई तक जनपद के ग्रामो में प्रचार करेगा। जिलाधिकारी ने सभी कृषक भाइयों से अपील की है कि 31 जुलाई 2022 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कराये। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि खरीफ की धान, बाजरा, उड़द तथा तिल आदि फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अधिक से अधिक कृषकों को लाभ दिया जाए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी, इफको टोकियो के ब्रांच मैनेजर मुकेश सिसोदिया, कलेस्टर मैनेजर रितेश सिंह, जिला मैनेजर अरविन्द कुशवाहा सहित इफफो टोकियों की पूरी टीम उपस्थित रही।।
बरेली से कपिल यादव
