बरेली। बरेली बवाल के मुख्य आरोपी तौकीर रजा के मददगार वाजिद बेग के बारातघर पर दूसरे दिन बुधवार को भी बुलडोजर की कार्रवाई की गई। मंगलवार सुबह 11 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली कार्रवाई के बाद बेग मैरिज होम जमींदोज कर दिया गया। यह कार्रवाई करीब दो दिनों तक चली। मंगलवार से शुरू हुई कार्रवाई बुधवार की शाम तक चली। करीब 12 घंटे में पूरा बारातघर ढहा कर दिया। इस दौरान बीडीए ने दो बड़ी पोकलेन और दो जेसीबी लगाई। दो मंजिला बारातघर को गिराने मे लगी एक पोकलेन मशीन का पंजा टूट गया जबकि दूसरे का प्रेशर पंप खराब हो गया। तौकीर के करीबियों में से एक सपा के पूर्व पार्षद वाजिद बेग का इज्जतनगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी में अवैध रूप से बारातघर बना हुआ था। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में लगातार दो दिन कार्रवाई कर बीडीए ने दोमंजिला बारातघर को बुधवार को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। बता दें कि वाजिद बेग समाजवादी पार्टी का पूर्व पार्षद और मौलाना तौकीर का बेहद करीबी रहा है। पुलिस के मुताबिक वाजिद बेग के इसी बेग मैरिज हॉल में मौलाना तौकीर ने वाजिद समेत दूसरे समर्थकों के साथ 19 सितंबर को बरेली में दंगा भड़काने की रणनीति बनाई थी लेकिन अधिकारियों की सूझबूझ के चलते समय रहते उस पर काबू पा लिया गया था। 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बवाल करने वाले उपद्रवियों ने वाजिद बेग के इसी मैरिज ज हॉल में शरण ली थी। इस वजह से पुलिस का पहुंचना मुश्किल हो गया था। फिलहाल बुधवार को बेग मैरिज हॉल पूरी तरह से मिट्टी में मिल गया।।
बरेली से कपिल यादव
