फरीदपुर सीएचसी मे वीडियो बनाने पर हुई जमकर मारपीट व चले लात घूंसे

फरीदपुर, बरेली। फरीदपुर सीएचसी मे प्रसव दर्द से तड़प रही महिला का वीडियो बनाने पर बवाल हो गया। सीएचसी स्टाफ ने वीडियो बनाने वाले युवक और उसकी महिला साथी को जमकर पीट दिया। जबकि सीएचसी स्टाफ ने काम मे बाधा डालने का आरोप लगाया है। दोनों ही पक्षों ने थाने मे एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना फरीदपुर क्षेत्र के कादरगंज की रहने वाली स्तुति पाठक पुत्री राजीव पाठक शनिवार कि सुबह अपने साथी हृदेश पाठक के साथ फरीदपुर सीएचसी गई थी। जहां एक महिला दर्द से तड़प रही थी। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर करने के लिए महिला ने कैमरे से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जिस पर सीएचसी स्टाफ आग बबूला हो गया। आरोप है कि महिला के साथ स्टाफ ने मारपीट की। सीएचसी अधीक्षक डा. अनुराग गौतम पर आरोप है कि प्रकरण की शिकायत करने पर उन्होंने ही स्टाफ से घटना को अंजाम दिलवाया है। मारपीट के दौरान स्टाफ ने महिला का कैमरा व नगदी छीन ली। वही सीएचसी स्टाफ का कहना है कि महिला अपने साथी के साथ मिलकर काम मे बाधा डाल रही थी। जिसका विरोध करने पर महिला और उसके साथी ने गाली- गलौज कर मारपीट शुरु कर दी। घटना के बाद सीएचसी कर्मचारियों ने काम बंद कर पूरा स्टाफ थाने पहुंच गया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *