फरीदपुर, नवाबगंज बरेली। श्री राम बरात शोभायात्रा धूमधाम से पुलिस प्रशासन की सुरक्षा के साथ निकाली गई। धनुष यज्ञ व श्रीराम जानकी विवाह का भावपूर्ण मंचन किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर श्रीराम बरात का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां मुख्य आकर्षक का केंद्र रही। श्री राम बरात शुभारंभ रामलीला अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल व कार्यकारी अध्यक्ष अतीश अग्रवाल ने विधिवत पूजन करके किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न के स्वरूप, गुरु विश्वामित्र, भगवान गणेश, हनुमान, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। सीएस इंटर कॉलेज रामलीला ग्राउंड से शुरु हुई शोभायात्रा स्टेशन रोड, बक्सरिया, होते हुए रामलीला ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुई। जहां धूमधाम से भगवान श्री राम का विवाह सीता माता के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान विकास अग्रवाल शानू प्रतीक सिंगल ब्रह्मा शंकर गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, बवलू, ओमवीर गुर्जर, शैलेश सिंह, आदित्य गुप्ता, संदीप मोहन अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, दिनेश सिंह, अमित पाण्डेय, अनुज पांडे, पुष्पेंद्र यादव, विजय कुमार गौड़, विकास अग्रवाल चंदा, सत्येंद्र सिंह लवी, बीएन अग्रवाल, अजीत प्रताप सिंह, ओमवीर यादव, मयंक अग्रवाल, राकेश सिंह, अंकुर अग्रवाल उपस्थित रहे। वही नवाबगंज रामलीला मेले के समापन के बाद मंगलवार देर सायं भगवान श्रीराम की राजगद्दी शोभा यात्रा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ निकाली गई। देर रात नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। राजगद्दी शोभा यात्रा का शुभारंभ रामलीला मैदान से हुआ। जिसका नेतृत्व मेलाध्यक्ष रविन्द्र पाल गंगवार, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, सोसाइटी के शैलेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, प्रेम प्रकाश रस्तोगी, सुरेन्द्र गौड़, दिलीप गुप्ता, राजेन्द्र कटियार, रमेश शर्मा पप्पू, रामधुन गुप्ता, उपेन्द्र गंगवार और सतेन्द्र पात गंगवार ने किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग, स्टेशन मार्ग व याकूबपुर मार्ग से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। इसके उपरांत विधि-विधानपूर्वक मर्यादा पुरुषोतम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया।।
बरेली से कपिल यादव