बरेली। शनिवार को जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कैंट थाने में समाधान दिवस, थाना दिवस मे लोगों की शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस (थाना दिवस) की शिकायतों का निस्तारण समय से किया जाये। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर अवैध खनन हो रहा है उन जगहों पर अवैध खनन हटवाया जाये। जिलाधिकारी ने थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक को निर्देश दिये कि आईजीआरएस पोर्टल पर आ रही समस्त शिकायतों का निस्तारण समयान्तर्गत किया जाये। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत डिफाल्टर में न आये। समाधान दिवस मे आए प्रत्येक फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। साथ ही तय समय सीमा के अंदर उनका निराकरण भी किया जाए। जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं को लेकर भटकना न पड़े। समाधान दिवस में मौके पर ही दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण भी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
