प्लास्टिक प्रतिबंध के लिए लोगों को किया जागरूक, वितरित की कपडे की थैली

बरेली। सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से शनिवार को चौथे दिन मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मे मदन मोहन सोसाइटी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए छात्र छात्राओं से अपील की। सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में महिलाओं को बताया गया। छात्रों को समझाते हुए प्लास्टिक का सामान खरीदने से बचे ताकि शहर साफ सुथरा रहे और गंदगी न दिखे। संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक करके प्लास्टिक से होने वाली हानि के बारे मे बताया। संस्था द्वारा बनाए गए कपड़ों की थैली भी वितरित की गई। संस्था ने समझाया कि प्लास्टिक का सामान लाना बंद करें और प्लास्टिक का बहिष्कार करे। इसके साथ ही एक रैली भी निकाली। जिसमे सभी के लिए यही संदेश दिया कि स्वच्छ बरेली, स्वस्थ बरेली, प्लास्टिक हटाओ, देश बचाओ, घर से कपड़े की थैली लेकर सामान खरीदने के लिए बाजार मे जाए और लोगों को भी ले जाने के लिए जागरूक करे। कार्यक्रम मे अध्यक्ष सुधा सक्सेना, ममता, अंजू भारद्वाज, विनीता खंडेलवाल, राजीव, वीके राजपूत, लक्ष्मीनारायण व कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज सक्सेना, संस्था के संरक्षक रजनीश सक्सेना, शिवाली श्रीवास्तव आदि का सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *