बरेली। गुरुवार को प्लाईवुड फैक्ट्री के मुनीम से हुई लूट का पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है हालांकि एक अभियुक्त फरार है। आपको बता दे कि थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल के रहने वाला गिरीश बिथरी मे ही प्लाईवुड फैक्ट्री में मुनीम का काम करता है। 23 नवंबर की सुबह वह दो बैग मे कैश लेकर नरियावल जा रहा था। उसके पीछे बाइक से नरियावल से दो बाइक सवार आए और तमंचे के बल पर उससे एक बैग लूट लिया, जिसमें 6 लाख रुपए रखे थे। बदमाश उसका दूसरा बैग जिसमे एक लाख रुपए और थे, वह नही लूट सके। बदमाश उसे तमंचा दिखाते हुए थाना बिथरी चैनपुर की तरफ निकल गए। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने लूट के 3.95 लाख रुपए व तमंचे भी बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों मे सभी एक दूसरे के रिश्तेदार है। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अरशद, कलीम खां व आदिल बताया। पकड़े गए आरोपियों में अरशद को इसका पता था कि गिरीश रोज रुपए लेकर जाता है। वह कई दिनों से उसकी रेकी कर रहा था। चारों ने लूट का प्लान बना लिया। वह बाइक से उसका पीछा करता रहा और पल-पल की खबर बताता रहा। वही लूट मे इस्तेमाल की गई बाइक चोरी की बताई जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव