बरेली। थाना क्षेत्र के गांव दिगोई मे मंगलवार की सुबह एक किशोर का गला काटा हुआ शव तालाब मे पड़ा मिला था। इस मामले में नामजद हुए दो किशोरों को दोस्त की हत्या करने मे बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। थाना क्षेत्र के गांव दिगोई निवासी प्रमोद श्रीवास्तव के पुत्र सोनू (14) का शव गांव के बाहर तालाब किनारे पड़ा मिला था। उसकी गला काटकर हत्या की गई। उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम आठ बजे सोनू घर से दस रुपये लेकर परचूनी दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। उसी समय उसके मोबाइल पर किसी व्यक्ति की कॉल भी आई थी। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। मंगलवार की सुबह उसकी मां और मौसी तालाब किनारे खेत पर शौच को गई तो बेटे का लहूलुहान शव देखा। पुलिस मौके पर मिले एक अंगोछा के आधार पर गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल ओपी गौतम ने बताया कि इस हत्या मे मृतक सोनू के दोस्त शामिल रहे हैं। उनकी निशानदेही पर एक चाकू आलाकत्ल व खून से सने एक शर्ट व लोवर बरामद हुए है। उन्होनें दो हत्यारों को बाल सम्प्रेक्षण गृह भेजा गया है। उन्होनें बताया कि गांव में एक किशोरी से मृतक और उसके दोस्तों के अवैध संबंध थे लेकिन किशोरी सोनू को पसंद करती थी। जिसकों लेकर उनके बीच कहासुनी भी हुई। यह तीनों दोस्त छोटी चोरियां भी करते रहे हैं। सोमवार शाम उन्होनें किसी खेत से धान चोरी का प्लान बनाया। इससे पहले तीनों शौच करने तालाब के किनारे गए। वहां उनमें से एक ने सोनू के हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने चाकू से ताबड़ तोड़ वार किए। उसके शरीर में कई जगह चाकू लगने के निशान मिले हैं, बाद में चाकू से गर्दन रेत दी। जल्दबाजी में उनका एक अंगोछा छूट गया। अंगोछा पहचाने से हत्या का खुलासा हो गया।।
बरेली से कपिल यादव
