प्रियंका गांधी के जन्मदिन से किया चुनावी शंखनाद, 100 दिन की कार्ययोजना घोषित

बरेली। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम से कांग्रेसियों ने चुनाव का शंखनाद किया। इस दौरान आगामी 100 दिन की कार्ययोजना घोषित की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी पिछले कई वर्षों से भाजपा सरकार द्वारा संविधान को कमजोर करने और बदलने के प्रयासों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। आगामी 100 दिनों में पूरे प्रदेश में 30 से अधिक संविधान संवाद महापंचायतें आयोजित कर योगी सरकार की विफलताओं को उजागर किया जाएगा। इसकी शुरुआत 24 जनवरी से सीतापुर से होगी। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि इस दौरान मनरेगा बचाओ अभियान भी चलाया जाएगा। आगामी 2026 के एमएलसी चुनाव में भी पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी। महानगर अध्य्क्ष दिनेश दद्दा ने बताया कि एसआईआर से जुड़े कार्यों की निगरानी के लिए पार्टी द्वारा मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है। इस दौरान केबी त्रिपाठी, जिया उर रहमान, पंडित राज शर्मा, मनोज शर्मा, प्रवीणमिश्रा, राजीव सिंह, रमेश श्रीवास्तव, मुकेश वाल्मीकि, शहजाद अली, पंकज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *