प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सपाइयों ने कलेक्ट्रेट घेरा, दिया ज्ञापन

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर सोमवार को
समाजवादी पार्टी में कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर राज्यपाल से संबंधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में सपाइयों ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की गंभीर स्थिति है। जिसमे हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं लगातार घट रही है और प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण लगाने में पूर्णता विफल है। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था एकदम ध्वस्त है। सत्ता के संरक्षण में अपराधी बेखौफ है। जनता अपने को असुरक्षित मान रही है। चारों तरफ भय और आतंक का माहौल है। भाजपा राज में सर्वाधिक असुरक्षित महिलाएं एवं बच्चियां है। ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी मांग करती है कि भाजपा सरकार के कार्य व्यवहार से प्रदेश में हर तरफ आक्रोश है। नागरिक अपने जान माल की सुरक्षा करने के लिए हर क्षण चिंतित रहते है। पूर्व मंत्री अताउर रहमान ने कहा कि महिलाओं की जिंदगी असुरक्षित है। विपक्ष पर सरकार हमलावर है। जन धन की सुरक्षा जैसी कोई चीज नजर नहीं आ रही है। हर दिन मानवता को शर्मसार करने वाली घटनाएं हो रही है। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। निश्चित रूप से प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति है। सरकार ध्वस्त कानून व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव, कदीर अहमद, जफर बेग, इकबाल रजा, गौरव सक्सेना, नरेश पाल, विशाल सागर, रविंदर यादव, रईस मियां, हरिशंकर यादव, प्रदीप मौर्य, नीरज तिवारी, राजेश अग्रवाल, शमीम अहमद, प्रमोद यादव, शेर सिंह गंगवार, नूतन शर्मा, प्रदीप मौर्य, योगेश यादव, हैदर अली, दीप्ति पांडेय, गौरव जायसवाल, तारिक, लिटिल, जय प्रकाश भास्कर, संजीव यादव, दिनेश यादव, अनिल गंगवार, सुरेश गंगवार, डॉ इंद्रपाल यादव, डॉ ज्ञान सिंह, अशफाक गाजी, गोविंद सैनी, मोहर सिंह लोधी सहित सैकड़ों समाजवादी शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *