बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन विभागों को वृक्षारोपण का जितना लक्ष्य दिया गया है। उसके आधार पर तैयारी करें और गढ़ढा खुदाई की अद्यतन रिपोर्ट वन विभाग को तीन दिन के अन्दर उपलब्ध करायें। उन्होंने निर्देश दिए पौधारोपण की प्रक्रिया को प्रारंभ करना सुनिश्चित करे। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी को निर्देश दिये कि विकास खण्ड मक्षगवां मे कब्जा मुक्त कराई गई जमीन पर वृहद वृक्षारोपण कराया जाए। ज़िलाधिकारी ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने अपने विभाग के वृक्षारोपण के कार्य के लिए एक नोडल अधिकारी नामित अवश्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां पर पौधे लगाए जाएं। उन पौधों की सुरक्षा के उपाय भी अवश्य कराएं साथ ही जियो टैगिंग भी कराई जाए। शुक्रवार को जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी कलेक्ट्रेट सभागार मे वृक्षारोपण समिति, गंगा समिति तथा पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जिलाधिकारी ने गंगा समिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जनपद में नदियों तथा तालाबों को चिन्हित कर उसकी सूची डीसी. मनरेगा को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्हांने कहा कि नदियों में कुछ लोग कपड़े, पालीथीन सहित अन्य कचरा डाल देते है। इसको रोकने के लिए नदियों के किनारे घाट से पहले समुचित व्यवस्था कराई जाए ताकि नदियां सुरक्षित रहें। उन्होंने नदी के आस पास तथा तालाबों के किनारे वृक्षारोपण कराने के भी निर्देश दिए। उन्हांने कहा कि नदी की जमीन व तालाबों पर यदि किसी का कब्जा है तो उस तालाब को शीघ्र कब्जा मुक्त कराया जाए। जिलाधिकारी ने केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी को निर्देश दिये कि राज्य कर विभाग से समन्वय कर प्लास्टिक के थोक विक्रेताओं के यहां छापा मारकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि प्लास्टिक की थैलियों के प्रयोग को रोकने के सम्बन्ध में एक पत्र भी जारी किया जाये। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिये कि बाकरगंज के कूड़ा निस्तारण के कार्य में शीघ्र प्रगति लाई जाये। बैठक मेमुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, अपर जिलाधिकारी प्रशासन वीके सिंह, वनाधिकारी समीर कुमार, केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के डीके सोनी, केन्द्रीय प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रोहित सिंह, डी.सी. मनरेगा गांगाराम, जिला पंचायती राज अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
