बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के गांव ठिरिया खेतल के पास शुक्रवार की देर रात अचानक आग लगने से सैकड़ों मुर्गे समेत काफी सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित का इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने अपने पड़ोसी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात ठिरिया मोड़ पर असद धर्म कांटे के पीछे पोल्ट्री फार्म में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते पूरा पोल्ट्री फॉर्म आग की आगोश में आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक चंद ही मिनटों में आग ने अपना विकराल रूप धारण कर सब कुछ जलाकर राख कर दिया। आग बुझाने के लिए आसपास के लोगों ने मदद की। आग पर जब तक काबू पाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित इरफान पुत्र अकबर शाह ने बताया कि पोल्ट्री फॉर्म के अंदर 750 देसी मुर्गे और फार्म के अंदर एक बैट्रा आदि जलकर राख हो गया। इरफान पुत्र अकबर शाह ने फार्म में आग लगने की तहरीर पुलिस को सौंप दी। इरफान ने बताया कुछ दिन पहले पडोसी पूरनलाल से मुर्गी फार्म हटाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर पूरनलाल ने आरोप लगाया है कि फार्म में शुक्रवार की बीती रात आग लगा दी। इरफान ने घटना की जानकारी व पडोसी पूरनलाल के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव