पेंटर की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने शव रखकर किया हंगामा

बरेली। एक युवक को उसके पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-ड़डों से पीट पीट कर उसकी हत्या कर दी। युवक के शव का पंचनामा भरकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर रोड पर शव रखकर काफी देर हंगामा किया। पुलिस के समझााने पर हंगामा शांत हुआ। आपको बता दे कि थाना प्रेमनगर के सुर्खा होली चौक मे रहने वाले 30 वर्षीय विमल कुमार पुत्र राधेश्याम पेंटर था। उसका कुछ दिन पहले अपने पड़ोसी मोनू उर्फ अतुल कुमार श्रीवास्तम से विवाद हो गया था। मोनू का आरोप था कि विमल उसकी पत्नी कोमल के साथ छेड़छाड़ करता था। जिसकी उसने विमल के घर पर भी शिकायत की थी। इसी बात को लेकर बुधवार को मोनू ने विमल को अपने साथियों के साथ घेर लिया और सभी ने उसे बुरी तरह लाठी-ड़डों और बेल्ट से पीटा। परिजन उसे लेकर शिकायत करने थाने जा रहे थे लेकिन उससे पहले ही विमल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार की दोपहर को उसका पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन उसके शव को एम्बुलेंस मे लेकर थाना प्रेमनगर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। काफी देर तक परिजनों ने थाने मे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया गया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्यारोपियों के खिलाफ थाने मे रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *