बरेली। आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर शहर में 26 सितंबर को हुए बवाल के मामले में बारादरी थाना पुलिस ने शनिवार को आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के करीबी चक महमूद निवासी यूनुस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी 52 उपद्रवियों की पुलिस तलाश कर ही है। 26 सितंबर को मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर इस्लामिया ग्राउंड जाने की कोशिश कर रही भीड़ ने श्यामगंज मे तेजाब की बोतल और ईंट-पत्थर से हमला किया था। पथराव भी किया गया, जिससे पुलिसकर्मी घायल हो गए। बल प्रयोग कर भीड़ तितर-बितर की गई तो मौके से कारतूस के खोखे, तेजाब की टूटी बोतलें और जूते-चप्पल बरामद हुए। इस मामले में मौलाना तौकीर समेत 28 नामजद और 200-250 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई। इनमें पुलिस ने छह नामजद और 32 प्रकाश में आए उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 53 उपद्रवी वांछित चल रहे थे, जिनमें से चक महमूद निवासी यूनुस को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बरेली से कपिल यादव
