पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को दबोचा, दोनों पर दर्ज है कई मुकदमे

सीबीगंज बरेली। रात्रि गश्त के दौरान सीबीगंज पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ गैंगस्टर व पशु क्रूरता अधिनियम समेत तमाम मामले दर्ज है। दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया। सीबीगंज के प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने बताया कि वह मंगलवार की रात रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मथुरापुर तिराहे के पास तिलियापुर के रहने वाले आरिफ व नवाब खड़े है और वहां से भागने की फिराक मे है। दोनों के ऊपर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपितों को मथुरापुर के पास से दबोच लिया। सीबीगंज इंस्पेक्टर के मुताबिक पकड़े गए आरोपित आरिफ पर अलग-अलग धाराओं मे चार मुकदमे दर्ज हैं इसके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही भी की गई है। इसी तरह नवाब के खिलाफ दो गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम समेत तमाम मामले दर्ज है। पुलिस दोनों काे लंबे समय से तलाश रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक इंद्रपाल सिंह, सचिन चौधरी हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, रूपेन्द्र चौधरी, अनवेश कुमार, अजय गुप्ता, वीरेंद्र कुमार शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *