बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे गुरुवार की रात मे पुलिस ने खनन करती ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर सीज कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बब्बू खान निवासी ठिरिया खेतल गुरुवार की रात मनकरी से खनन कर कस्बे मे तालाब का पटान कर रहा था। दरोगा अर्जित कुमार उस समय रात्रि गस्त पर थे। ट्रैक्टर ट्राली रात मे मिट्टी लेकर आ रही थी। मिट्टी डालने की परमीशन मांगी तो वह ड्राइवर परमीशन दिखा नही सका। पुलिस ने तत्काल पकड़ कर थाने ले जाकर सीज कर दिया। पुलिस ने बताया कि मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर एमवी एक्ट मे कार्यवाही कर सीज किया है। बाद मे खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव
