बरेली। जनपद पीलीभीत के दियोरिया थाना क्षेत्र मे इलाबास देव स्थान के पास निगोही ब्रांच नहर मे शनिवार को मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र का मनोज है। परिजनों का आरोप है कि मनोज की हत्या करके शव नहर मे फेका गया है। गंगापुर निवासी गुंजन राणा ने बताया कि मनोज पुत्र भूरा उनका भतीजा है। शुक्रवार को मनोज मोहल्ले के एक युवक और कुछ अज्ञात युवकों के साथ पीलीभीत के दियोरिया थाना क्षेत्र मे इलाबास देव मंदिर पर लगने वाले मेले को देखने के लिए ऑटो से गया था, लेकिन वह वापस नही आया। शनिवार को उसका शव देव स्थान से कुछ दूरी पर मिला था। हाथ पर लिखे मनोज नाम से उसकी शिनाख्त हो सकी। गुंजन ने बताया कि जिस दोस्त के साथ मनोज गया था। उसी ने उसकी हत्या करके शव फेंक दिया है। यदि ऐसा नही था तो उसने घर आकर मनोज के बारे मे कुछ क्यों नही बताया। हालांकि परिजनों ने अभी थाने पर तहरीर नही दी है। वही दियोरिया पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।।
बरेली से कपिल यादव