पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होंगे तीनों भाजपा जिलाध्यक्ष, बरेली सांसद भी पहुंचे दिल्ली

बरेली। देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने के लिए प्रमुख नेताओं के साथ संगठन के कई पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमे बरेली के तीनों जिलाध्यक्ष भी शामिल होगे जो रविवार की सुबह दिल्ली रवाना होंगे। बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण शुक्रवार शाम पहुंचा था। बरेली से सांसद चुने गए छत्रपाल सिंह गंगवार पहले से ही दिल्ली मे है। पार्टी की ओर से भाजपा के उन नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है जिन्होंने लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा को भी बुलाया गया था। उन्हें भाजपा के केंद्रीय कार्यालय व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन की ओर से आमंत्रित किया गया है। रामगोपाल मिश्रा को लोकसभा चुनाव के दौरान शाहजहांपुर का प्रभारी बनाया गया था। जहां से कशमकश भरे चुनाव मे पार्टी प्रत्याशी को विजय मिली है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *