बरेली। एएनटीएफ की टीम ने शुक्रवार रात सुभाषनगर में बदायूं रोड से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से पांच किलो दो सौ ग्राम अफीम बरामद हुई है। तस्कर की पहचान अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव ढकिया निवासी रामौतार के रूप में हुई है। अफीम की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। उसके खिलाफ सुभाषनगर थाने मे मुकदमा दर्ज कराया गया है। एएनटीएफ कार्यालय के उपनिरीक्षक विकास यादव ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें सूचना मिली कि अफीम की तस्करी होने वाली है। उन्होंने टीम के साथ सुभाषनगर थाना क्षेत्र मे त्रिशूल चौराहे के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लेकर आया था। आरोपी के पास से तीन पैकेट में पांच किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी ने बताया कि रांची के खादवे बस स्टैंड के पास रहने वाले डेविड से उसका संपर्क है। वह कई बार बदायूं और पंजाब की सप्लाई कर चुका है।।
बरेली से कपिल यादव
