बिहार/ छपरा, (नया गांव)- लोक आस्था के महापर्व छठ व्रत के दुसरे दिन, सोमवार को खरना को लेकर नयागाॅव बाजार में, खरना व्रत के पूजन हेतु छठव्रतियो की काफी भीड़ दूकानो पर लगी रही । खरना को लेकर आरवा चावल ,मीठा, केला,मिट्टी के चुल्हा खरीदने के लिये बाजार में भीड़ लगी रही ।वही गंगा किनारे छठ घाटो पर छठव्रती महिलाएँ गंगा नदी में स्नान कर गंगा मईया के पूजा अर्चना के पश्चात अपने अपने घर में खरना का पूजा किया तथा मिट्टी के बर्तन में बने अरवा चावल और मीठा के खीर तथा रोटी का पारन किया।छठ व्रत के अवसर पर थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटो पर पूजा समितियों द्वारा घाट की सजावट की गई है।
गोपाल सहनी, ब्यूरोचीफ- छपरा
