* पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां सभी के लिए शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क होगी – भगत सिंह वर्मा
देवबंद/सहारनपुर -आज यहां पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का हल पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण से होगा। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। भ्रष्टाचार और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवा शक्ति रोजगार के लिए दर दर की ठोकरे खा रही हैं। उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर बनने वाला पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे धनवान और विकसित राज्य होगा जिसमें शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी को निशुल्क होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं इसके बावजूद भी यहां एक भी एम्स नहीं है आईआईएम नहीं है आईआईटी नहीं है। बेहतर यूनिवर्सिटी नहीं है। सभी विभागों के मुख्यालय व संस्थान लखनऊ और पूर्वांचल में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सबसे घटिया शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय बिहार के बाद सबसे कम है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 25 करोड़ है और यह एक राज्य है जबकि अमेरिका की जनसंख्या 35 करोड़ है और वहां 50 राज्य हैं। इसीलिए अमेरिका विकसित देश है। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी को एक पत्र लिखकर कहा कि राज्य पुनर्गठन आयोग को गठित करके उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण कराया जाए। सहारनपुर और मेरठ में दो एम्स स्थापित कराए जाएं। मेरठ में आईआईटी की स्थापना कराई जाए और आईआईएम भी बनाया जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसलिए हम सब लोग भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के साथ हैं।अलग राज्य की लड़ाई के लिए सभी को आगे आकर संघर्ष करना होगा। बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण की लड़ाई घर-घर पहुंचाई जा रही है और जल्द ही यह बड़ा जन आंदोलन बनने जा रहा है। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार नेता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिरोज खान राष्ट्रीय सलाहकार रजत शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश सचिव रिशिपाल गुर्जर प्रधान मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकट जिला मंत्री महबूब हसन रविंदर प्रधान डॉक्टर यशपाल त्यागी सुभाष त्यागी डॉ अरुण राठी समाजसेवी जीशान अली मोहम्मद एहतेशाम मुस्तकीम आदि ने भाग लिया।
– सहारनपुर से रविश आब्दी
पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर ही समस्याएं हल होंगी- भगत सिंह वर्मा
![](https://antimvikalp.com/wp-content/uploads/2025/02/IMG-20250210-WA0509.jpg)