मेरठ -आज यहां गंगानगर कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए यहां के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए। पश्चिम प्रदेश प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देता है। इतना भारी भरकम टैक्स देने के बावजूद भी आज तक पश्चिम प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच भी स्थापित नहीं की गई है। जिसके लिए लगभग 45 वर्ष से यहां के अधिवक्ता गण और जनता लगातार संघर्षरत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न आई आई टी हैं। न आईआई एम है। न एन आई टी है। चिकित्सा के क्षेत्र में एक भी एम्स नहीं है। पश्चिम प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा नाम मात्र को है। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 6 मंडल 26 जिलों को मिलाकर बनने वाला पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नत सील और विकसित राज्य होगा। यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी को निशुल्क होगी। और प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश में सबसे अधिक होगी । आज प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश में सबसे कम बिहार के बराबर हो गई है । भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक राज्य बनने पर यहां के शिक्षित युवाओं को भरपूर रोजगार होंगे। और कानून व्यवस्था बेहतर होगी। किसानों मजदूरों व्यापारियों और युवाओं को उनके हक मिलेंगे। गन्ना किसानों को गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल मिलेगा और चीनी मिलों से नकद भुगतान होगा। देश की उन्नति और विकास की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी ने कहा कि पृथक राज्य बनाने के लिए किसानों मजदूरों व्यापारियों बुद्धिजीवियों अधिवक्ता गणों युवाओं और छात्रों को आगे आकर संघर्ष करना होगा।
बैठक का संचालन करते हुए प्रदेश महामंत्री विकास तोमर ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर मेरठ में ही राजधानी और हाईकोर्ट होगा। गढ़मुक्तेश्वर में राजधानी बनाई जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार नेता जी राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अशोक मलिक प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित नीरज कपिल प्रदेश महामंत्री संदीप एडवोकेट प्रदेश सचिव मास्टर रईस अहमद प्रदेश मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह सलाहकार रजत शर्मा प्रदेश मंत्री डॉ परविंदर मलिक सत्येंद्र गोदारा नरेंद्र गोदारा हर्ष गोदारा रविंद्र मलिक कुश वर्मा नरेश एडवोकेट अजीत सिंह एडवोकेट महाराज सिंह एडवोकेट आदि ने भाग लिया।
– सहारनपुर से रविश आब्दी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण किया जाए- भगत सिंह वर्मा
