बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार को विकास खंड क्षेत्र के गांव मनकरी मे पशुपालन विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना व मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने किया। स्वास्थ्य शिविर मे 300 मवेशियों का इलाज किया गया। साथ ही पशुपालकों को जानकारी भी गई है। जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने सबसे पहले गोमाता की पूजा की। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसमें पशुधन योजना भी शामिल है। मंडल अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि सरकार किसानों की समस्या के प्रति गंभीर है। सरकार की चल रही योजनाओं को ग्रामीणों को बताया। उसके पहले पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार भास्कर ने पशुओं को कराए जाने वाले टैगिग व बीमारी और उपचार के बारे में विस्तृत रूप से बताया। डॉ. अश्वनी चतुर्वेदी ने पशुओं के नस्ल सुधार कार्यक्रम, उसके फायदे के साथ पशुधन बीमा योजना टीकाकरण दुधारू पशुओं के बांझपन के कारण व उसके निवारण के उपाय बताए। इस दौरान पशुधन अधिकारी महिपाल, मनोज कुमार, रामचंद्र, पशु मित्र वीरपाल सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव