परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का टोल प्लाजा पर हुआ जोरदार स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी-परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का फतेहगंज पश्चिमी में जोरदार स्वागत, मंत्री की सादगी देख कार्यकर्ताओ ने जोरदार नारेवाजी करते हुए स्वागत किया,कटारिया ने एक एक कार्यकर्ता की फूल मालाएं गाड़ी से उतर कर स्वीकार की घंटे भर कार्यकर्ताओ से मिलकर परिचय लेते रहे।प्रदेश के नए मंत्रिमंडल में शामिल भाजपा महामंत्री व परिवहन संसदीय मंत्री अशोक कटारिया के वरेली आगमन पर भाजपा के विधायकों समेत पूरे जिले के नेता फतेहगज पश्चिमी पहुँच गए दो सौ गाड़ियों का काफिला और एक हजार कार्यकर्ताओ की लंबी लाइन देखकर कटारिया भी बहुत खुश दिखे उन्होंने हर कार्यकर्ता से फूल मालाएं लेकर उनका अभिनन्दन स्वीकार किया और एक घण्टे तक टोल प्लाजा पर ट्रैफिक भी पूरी तरह रुक गया परिवहन मंत्री का बरेली से पुराना नाता होने के कारण ज्यादातर युवा कटारिया के स्वागत को टोल प्लाजा के दोनो ओर डटे हुए थे।स्वागत करने वालो में भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह राठौर, मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ,बहेड़ी विधायक छत्रपाल सिंह, फरीदपुर विधायक श्याम विहारी,संजीव अग्रवाल, मण्डल अध्यक्ष अजय सक्सेना,जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष वीरेन्द्र गंगवार वीरू,चेयरमैन कृष्ण पाल मौर्य पुष्पेन्द्र शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान,व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश कन्नौजिया,ब्लाक प्रमुख राजीव गुप्ता,प्रदीप पुष्कर,सभासद संजीव कुमार सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजीव गुप्ता चक्रवीर सिंह चौहान कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा ज़िलाअध्यक्ष हरवेंद्र यादव अनूप कुमार सिंह वाहिद मेम्बर समेत फतेहगज पश्चिमी के सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *