परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र मे अब नही गुल होगी बिजली

बरेली। औद्योगिक इकाइयों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए फतेहगंज पश्चिमी के पास ग्राम ट्यूलिया मे राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर ट्रकले-बाय बनाए जाने का कार्य करीब 95 फीसदी तक पूर्ण हो चुका है। साथ ही बीडीए की ओर से विकसित की जा रही नाथ धाम एमएसएमई टाउनशिप को भी जल्द धरातल पर लाने को भूमि क्रय करने के लिए दर निर्धारण समिति का भी गठन कर लिया गया है। ये प्रस्ताव मंगलवार को कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में हुई मंडलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुत किए। उन्होंने पराखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। उधमी राजेश गुप्ता ने बताया कि दो वर्ष पूर्व तक परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में 23 घंटे तक विजली सप्लाई मिलती थी। इसका मुख्य कारण ये था कि यहां स्थित पावर हाउस मे एक एक्सईएन, एसडीओ, जेई और 8 लाइनमैन की टीम तैनात थी। छोटा बड़ा फॉल्ट होने पर भी फौरन इसको दुरुस्त किया जाता था लेकिन अब यहां लागू वर्टिकल अरेंजमेंट से आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। उद्यमियों ने दो वर्ष जो व्यवस्था लागू थी इसको यथावत करने की मांग की। कमिश्नर ने बिजली निगम के चीफ इंजीनियर करें टीम बनाकर कहां तैनात करने का आदेश दिया। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र मे अंडरग्राउंड केबल मे आए फाल्ट से इकाई संचालन प्रभावित हो रहा है। इस पर बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर ने बताया कि फाल्ट का निस्तारण आगामी मंगलवार तक करा दिया जायेगा। उद्यमियों ने बताया कि परसाखेड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 300 इकाईया है इसके बाद यहां इकाईयों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का निष्पादन सही प्रकार से नही हो पाता है। कमिश्नर ने यूपीसीडा के आरएम को तत्काल एसटीपी स्थापित कराने के निर्देश दिए। बैठक में बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य अभियन्ता विद्युत ज्ञान प्रकाश, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, उपायुक्त उद्योग विकास यादव, उपनिदेशक पर्यटन रविन्द्र कुमार व आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड चंद्रेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे। जुर्माने का विरोध: फरीदपुर औद्यागिक क्षेत्र के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने आरोपलगायाकिएकट्रकसे कृषिउत्पादन मंडी समिति बदायूं के अधिकारियों ने 25000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। दो दिन ट्रक समिति परिसर मे खड़ा रहा। जिससे उद्योग भी प्रभावित हुए। मांग उठाई कि ई वे बिल के अनुसार मंडी समिति गेट पास का समय निर्धारित किया जाए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *