पति समेत सास-ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज

बरेली। दहेज की मांग पूरी नही होने पर ससुरालियों ने मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालियों ने झूठ बोलकर अपने बेटे की शादी उससे करा दी थी। तहरीर के अनुसार नई दिल्ली दक्षिणपुरी एक्सटेंशन के रहने वाले बलवीर सिंह बिष्ट ने बेटी पूजा की शादी 100 फुटा रोड पर मिथिलापुरी वाली गली के रहने वाले उमेश सिंह बिष्ट के साथ छह नवंबर 2011 को की थी। विवाहिता का कहना है कि उसके पिता ने शादी में करीब आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले पांच लाख की मांग करने लगे। विवाहिता का आरोप है कि शादी से पहले ससुराल वालों ने बेटे को कोका कोला कंपनी मे मैनेजर और ससुर शिव सिंह बिष्ट को आयकर विभाग मे अधिकारी बताया था। शादी के बाद पता चला कि ससुरालियों ने उससे झूठ बोलकर अपने बेटे की शादी की है। वही ससुर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रिटायर हैं। ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया। 2013 मे आरोपी जांच कराने के बहाने अपनी रिश्तेदारी मे दिल्ली आरकेपुरम मे रहने वाले राकेश रावत के घर छोड़ गए थे। इसके बाद से लगातार समझौते की बात चल रही है। इसको लेकर कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया लेकिन आरोपी ने उसका भुगतान नही किया। मामले की शिकायत थाना इज्जतनगर पुलिस से की गई। थाने मे पति उमेश सिंह बिष्ट ससुर शिव सिंह बिष्ट और सास सुमित्रा के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज उत्पीड़न के आरोप मे मुकदमा दर्ज कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *