पति ने पत्नी को बताया किन्नर, साली पर आया दिल, मेडिकल जांच मे किन्नर की बात निकली गलत

बरेली। जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र मे रहने वाले युवक ने सुहागरात पर अपनी पत्नी के साथ ऐसा सलूक किया, जिससे वह सदमे मे आ गई। उसने दुल्हन को किन्नर बताते हुए हंगामा किया। उसकी पिटाई भी की। अगले दिन दुल्हन की बहन उसे विदा कराने आई तो पति की उस पर नीयत डोल गई। उसने साली के साथ छेड़खानी की। पीड़ित पक्ष की तरफ से इज्जतनगर थाने मे तहरीर दी गई है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के बिहारमान नगला निवासी युवती का निकाह भोजीपुरा क्षेत्र के निवासी युवक से इसी महीने हुआ था। निकाह के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल गई तो सुहागरात पर पति ने उसे किन्नर बताते हुए हंगामा कर दिया। उसने पत्नी के साथ संबंध बनाने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने दुल्हन की पिटाई कर दी। दुल्हन ने फोन पर अपने मायके वालों को सूचना दी। अगले दिन मायका पक्ष के लोग उसे विदा कराने आए। उनके साथ दुल्हन की बहन भी साथ आई। साली को देख आरोपी बोला कि यह ज्यादा खूबसूरत है। आरोप है कि उसने अपनी साली से छेड़खानी कर दी। दुल्हन वापस मायके पहुंची तो उसके पति और ससुराल वालों ने किन्नर से निकाह कराने की बात कहकर झगड़ा किया। इस पर दोनों पक्षों ने दुल्हन का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल में दुल्हन के किन्नर होने की बात गलत निकली। वही थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। बयान दर्ज करने के बाद जो भी साक्ष्य पाए जाएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *